भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में केएल के छात्रों दूसरा स्थान प्राप्त किया 

 मेरठ। भारत विकास परिषद के  तत्वावधान में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में केएल के छात्रों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

भारत काे जानो’ क्विज प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया। जिसमें अनेक स्कूल शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में के. एल. इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। जिसमें सीनियर कैटेगरी में कक्षा 11 के शौर्य  सिंह और धैर्य चैहल ने तथा जूनियर कैटेगरी में कक्षा 7 की दीक्षा श्रीवास्तव और कक्षा 8 के जॉन हंस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों काे ट्राफी से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts