जन्तु विज्ञान विभाग में मिशन शक्ति फेस 5 के उपलक्ष्य पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

मेरठ।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग एवं महिला अध्ययन के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

प्रो. बिन्दु शर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि सम्पूर्ण समाज अपनी सोच को बदलकर नारी को सम्मान और समानता का दर्जा दे। जिससे नारी को जीवन में हुर क्षेत्र में पूर्ण विकास के अवसर उपलब्ध हो सके। नारी सशक्तिकरण केवल महिलाओं एवं लड़कियों का ही विषय नहीं है, पुरुषों एवं लड़को की भागीदारी भी इसमें बराबर की होती है। 

मंच का संचालन सहायक आचार्य, डॉ. अंशु चौधरी ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रो. संजय कुमार भारद्वाज, डॉ. दुष्यन्त कुमार चौहान, डॉ.अनुषी, डॉक्टर चांदनी ने अपने विचार व्यक्त किये। महिला सशक्तिकरण वाद-विवाद प्रतियोगिता में एम.एस.सी. एवं बी.एस.सी. (आनर्स) जन्तु विज्ञान, एम.एस.सी. फोरेंसिक विज्ञान, एम.एस.सी. पर्यावरण विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग लिया। जिसमें तन्वी, दीपांशु, रंजीत सिंह, मुकेश, खुशी, गरिमा, सृष्टि, ईशा, आराधना को विभागाध्यक्ष द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts