बुलंदशहर में कैंटर ने 4 किसानों को रौंदा, तीन की मौत-

 हाइवे किनारे बदल रहे थे गाड़ी का टायर 

बुलंदशहर।बुलंदशहर में गुरुवार तड़के चार बजे दर्दनाक हादसा हो गया। कासगंज से जहांगीराबाद मंडी धान बेचने जा रहे 4 लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। मौके पर तीन की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाइवे 509 पर दानपुर गांव के पास हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक 4 किसान कासगंज से मैक्स गाड़ी में धान भरकर जहांगीराबाद मंडी बेचने जा रहे थे। रास्‍ते में वाहन का टायर पंचर हो गया।सड़क किनारे खड़े होकर ये लोग गाड़ी का टायर बदल रहे थे। इसी दौरान चारो को अलीगढ़ की ओर से आ रहे एक कैंटर ने बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में तीन की मौत हो गई है और एक युवक घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान सतीश चंद्र, राम सिंह और संजू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके शव दानपुर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर रखवा दिए हैं। इस घटना में एक युवक विजय घायल भी हुआ है। उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को जानकारी दे दी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, वही घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद चालक केंटर समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts