स्पंदन 2024 खेल महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

मेरठ।स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के खेल समिति के तत्वाधान में स्पंदन 2024 तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का उद्घाटन भव्य रूप से किया गया। इस महोत्सव का आयोजन  जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में किया जा रहा है।  कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस का शुभारंभ वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल खेलों के साथ हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के  कुलपति मेजर जनरल डॉ जी.के. थपलियाल एवं  मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज  मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों का स्वागत लेफ्टिनेंट प्रोफेसर डॉ संदीप कुमार, अध्यक्ष विश्वविद्यालय खेल समिति एवं डॉ मंजू अधिकारी के द्वारा पौधा भेंट करके किया गया। स्पंदन 2024 का शुभारंभ  मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ शल्या राज एवं कुलपति मेजर जनरल डॉ जी.के. थपलियाल के द्वारा वॉलीबॉल से सर्विस करके किया गया। विश्वविद्यालय खेल समिति के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट प्रोफेसर डॉ संदीप कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया।

कुलपति मेजर जनरल डॉ जी.के. थपलियाल ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर एवं मानसिक विकास होता है जो हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और वर्तमान समय में खेलों के क्षेत्र में रोजगार का अपार संभावनाएं हैं। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों की महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग दोनों ही टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

 मुख्य अतिथि डॉ शल्या राज के द्वारा सभी प्रतिभागियों को खेलो के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए खेलों के महत्व से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल एवं व्यायाम की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है इसके माध्यम से हमारा शरीर फिट रहता है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में छात्र, छात्राएं अपना करियर भी बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखर कर उन्हें दक्ष बनाना है। 

 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान फिजिकल एजुकेशन, द्वितीय स्थान इंजीनियरिंग कॉलेज, तृतीय स्थान फार्मेसी कॉलेज की टीम ने प्राप्त किया एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान फिजिकल एजुकेशन, द्वितीय स्थान साइंस कॉलेज, तृतीय स्थान फार्मेसी कॉलेज की टीम ने प्राप्त किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान फिजिकल एजुकेशन, द्वितीय स्थान मेडिकल कॉलेज, तृतीय स्थान इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ने प्राप्त किया एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान फिजिकल एजुकेशन, द्वितीय स्थान मैनेजमेंट कॉलेज, तृतीय स्थान मेडिकल कॉलेज की टीम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के संकायाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक एवं विश्वविद्यालय खेल समिति के सभी सदस्य आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts