डीएम को ज्ञापन देने आए थे लूटकर वापस लौटे 

प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट में सपा के जिला अध्यक्ष की कटी जेब 

 भीड़ में जेब कतरे ने उड़ाए 20 हजार रुपए

मेरठ। शहर में अपराधिक गतिविधियां चरम पर है। इसका पता बुधवार को उस समय चल गया। जब कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आए सपा के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी की जेब काट ली गयी। उनके पस में बीस हजार रूपये ,एटीएम व अन्य जरूरी कागजात रखे थे।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि वो चोर जो भी है पैसे रख ले लेकिन डॉक्यूमेंट्स लौटा दे।



बता दें कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को  डीएम कार्यालय में प्रदर्शन के लिए गए थे। लेकिन इसी बीच किसी ने सपा के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी की जेब काट ली। जब उन्होंने अहसास हुआ तो काफी देर हो चुकी थी। पस के अंदर बीस हजार रूपये एटीएम, विजिटिंग कार्ड व जरूरी कागजात थे। इतना ही जेब कतरे से वहां से एक पार्टी के एक व्यक्ति का मोबाइल भी साफ कर लिया। 

इस पर विपिन चौधरी ने कहा कहा कि जब अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा। कहा कि हमारे एक साथी का मोबाइल भी चला गया। वो भी चोरी हो गया। कहा कि पुलिस का कोई खौफ अपराधियों में नहीं हैं। कलेक्ट्रेट जैसी मुख्य जगह जहां स्वयं डीएम बैठते हैं। वहां सरेआम इस तरह चोरियां हो रही हैं। पॉकेट मारी जा रही है। कहा कि यूपी में अपराध चरम पर है। इसका उदाहरण आज सभी ने देख ही लिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम तो यहां डीएम को ज्ञापन देने आए थे, लेकिन हमारी ही चोरी हो गई। हमारा पर्स रख ले लेकिन हमारे कागज लौटा दे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts