अभिनेता सुनील शेट्टी ने बागवानी को जीवन से जोड़ा
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर संडे की अपनी दिनचर्या को लोगों के साथ शेयर किया।
इस वीडियो में सुनील शेट्टी बता रहे हैं कि उन्हें बागवानी में सुकून मिलता है। वीडियो में उन्हें अपने पौधों की छंटाई और ट्रिमिंग करते देखा जा सकता है, जो उन्हें तरोताजा रखने में मदद करती है। उन्होंने बताया कि कैसे पुरानी शाखाओं को काटने का कार्य जीवन को दर्शाता है। कभी-कभी पुरानी शाखाओं को हटाने से नई शाखाओं के लिए जगह बनती है।
सुनील ने अपने रविवार के 'थेरेपी' सत्र का एक रील वीडियो शेयर किया। ग्रे टी शर्ट और नीले शॉर्ट्स में कैज़ुअल तरीके से नजर आ रहे अभिनेता को अपने आलीशान घर में पौधों की छंटाई करते देखा जा सकता है। कैप्शन में उन्होंने छंटाई की चिकित्सीय प्रकृति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पौधों की छंटाई में कुछ जादू होता है। पुराने भागों को काटकर अलग कर देना, ताकि बाकी भाग पनप सकें। यह न केवल मेरे पौधों के लिए, बल्कि मेरे लिए भी रीसेट बटन दबाने जैसा है। थोड़ी छंटाई, थोड़ी ताजी हवा, और फिर हम दोनों फिर से बढ़ने के लिए तैयार हैं। कभी-कभी हम सभी को पुराने चीजों को हटाने की जरूरत होती है, ताकि नए के लिए जगह बने और रोशनी अंदर आए।''
No comments:
Post a Comment