मजार पर स्थापित की हनुमान की मूर्ति ,जांच में जुटी पुलिस
तनाव को देखते हुए पुलिस ने मूर्ति का पर्दे से ढका
मेरठ। कंकर खेड़ा में एक आदर्श कॉलोनी के मुख्य गेट के पास हजरत चंद पीर के स्थान पर शुक्रवार को हिंदू समाज के लोगों ने भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित कर दी। आरती कर भगवान को भोग लगाया गया। मूर्ति स्थापित करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुंबद पर हरे रंग की जगह जो भगवा रंग किया गया था, उसको ढक दिया। वहां पर रात भर पुलिस बल तैनात रही।
पुलिस का कहना है कि जिस जगह पर मूर्ति स्थापित की गई है। वहां पर पूर्व में मजार था। मजार को काफी दिन पहले ही हटा दिया था। मूर्ति किसने स्थापित की। इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी है।कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां मजार बताई जा रही है। वहां पहले से ही मंदिर था। मगर मूर्ति अब स्थापित की है। माहौल न बिगड़े इसको लेकर पुलिस ने एक बड़े परदे से मजार और मूर्ति को कवर कर दिया है। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। आखिरकार हनुमान की मूर्ति किसने स्थापित की है।
No comments:
Post a Comment