मूटकोर्ट एसोसिएशन 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी का चुनाव
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान की मूटकोर्ट एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का वर्ष 2024-25 के लिए चुनाव किया गया। इस कार्यकारिणी का चुनाव सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेश चन्द्रा (पूर्व न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, उ. प्र.) के निर्देशन तथा संकाय अध्यक्ष प्रो. डॉ. वैभव गोयल भारतीय के मार्गदर्शन में किया गया।
इस वर्ष की कार्यकारिणी हेतु मूटकोर्ट एसोसिएशन की शिक्षक समन्वयक आफरीन अल्मास को 12 पदों के सापेक्ष 37 प्रार्थना पत्र आवेदन रूप में प्राप्त हुए। आवेदक छात्र-छात्राओं का चयन मूटकोर्ट एसोसिएशन द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। यह वाद-विवाद प्रतियोगिता विभिन्न समसामयिक विषयों पर आधारित रही।
वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से मूटकोर्ट एसोसिएशन के विभिन्न पदों के चयन करने हेतु निर्णायक मंडल में आफरीन अल्मास तथा एना सिसोदिया शामिल रहे। मूटकोर्ट एसोसिएशन की शिक्षक समन्वयक आफरीन अल्मास ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी हेतु छात्र-समन्वयक पद पर ईशा त्यागी बी.ए.एलएल.बी चतुर्थ वर्ष की छात्रा एवं तथा छात्र सह समन्वयक हेतु शिवम् शर्मा बी.ए.एलएल.बी. पंचम वर्ष को मूटकोर्ट एसोसिएशन में पिछली गतिविधियों एवं शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया गया। सचिव पद पर बी.ए.एलएल.बी तृतीय वर्ष के ओमठाकुर एवं संयुक्त सचिव के 2 पदों पर कार्तिक शर्मा एवं तुषार चौधरी का चयन निर्णायकमंडल द्वारा किया गया। वहीं बी०ए०एलएल०बी० तृतीय वर्ष की अंशिका सिंह का चयन खजांची ( ट्रेजरार) के पद पर हुआ। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में विवेक शर्मा, रीतिका गुप्ता, यशिका तालियान, स्मृति आनन्द, नीलेश मिश्रा, युवराज सिंह तथा बेथल कामेनिया को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया गया।
मूटकोर्ट एसोसिएशन की इस नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक जस्टिस राजेश चन्द्रा ने कहा कि आप सभी सदस्य मूटकोर्ट एसोसिएशन के सभी दायित्वों का पालन पूरी ईमानदार लगन एवं सत्यनिष्ठा के साथ करेगें तथा ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को मूटकोर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगें।
संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने नव चयनित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी ज्यादा से ज्यादा अन्य छात्रों को भी गुणवत्ता परक शोध करने एवं मूटकोर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगें तथा सुभारती लॉ कॉलेज का नाम प्रतिष्ठित करेगें।
इस कार्यक्रम में प्रो. डॉ. रीना बिश्नोई, डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. प्रेमचन्द, डॉ. अजय राज सिंह, सोनल जैन, अरशद आलम, शालिनी गोयल, आशुतोष देशवाल एवं हर्षित आदि शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
No comments:
Post a Comment