यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

21 सितंबर से देशभर में साफ रहेगा मौसम
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आज बुधवार को दो केंद्र शासित प्रदेशों समेत कुल 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़ पर बने दबाव के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है और आज उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरांखड, हरियाणा और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश व पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश की उम्मीद है। पश्चिम मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

19 सितंबर को असम, मेघाय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। 20 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप को छोड़कर पूरे देश में कहीं भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 21 सितंबर से अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने पूरे देश में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश झारखंड के लातेहार और गिरिडीह में 20 सेंटीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी ओडिशा में 11 से 20 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts