डीएवी हापुड़ ने नेशनल स्पोर्टस कबडडी में जीता गोल्ड
हापुड़ । सहारनपुर में आयोजित डीएवी नेशल स्पोर्टस 2024 में हापुड़ के डीएवी पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कबडडी के तीन मुकाबलों में डीएवी रसूलपुर को हरा कर गोल्ड पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में मेरठ सहारनपुर में डीएवी के स्कूलों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में डीएवी मेरठ, डीएवी हापुड़, डीएवी मुजफ्फरनगर, डीएवी सहारनपुर आदि स्कूलों ने शिरकत की। डीएवी हापुड़ ने वालीबॉल, कबडडी, ओर खो-खो प्रतियाेगिता में भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनीत त्यागी ने बताया अंडर-14 में हापुड़ ने कबडडी प्रतियोगिता में डीएवी रसूलपुर को शानदार तरीके से हरा कर प्रतियोगिता का गोल्ड अपने कब्जे में किया। प्रतियोगिता में होनहार द्वारा कबडडी में गोल्ड पदक जीतने पर प्रधानाचार्य विनीत त्यागी व खेल शिक्षक विवेक चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment