बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन

 निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर
कोलकाता (एजेंसी)।  बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया। 80 साल की उम्र में आज सुबह 8.20 बजे कोलकाता स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुचेतन भट्टाचार्य ने उनके निधन की जानकारी दी। भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। इसकी वजह से उन्हें हाल में कई बार अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

वे सीओपीडी (क्रानिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। कोलकाता में उनके घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। खराब स्वास्थ्य की वजह से भट्टाचार्य काफी समय से सार्वजानिक जीवन से दूर थे।

एक दशक तक रहे सीएम
बंगाल में वाममोर्चे के 34 वर्षों के शासन के दौरान बुद्धदेव भट्टाचार्य, ज्योति बसु के बाद माकपा के दूसरे और आखिरी मुख्यमंत्री थे। भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक बंगाल के मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे। 2011 में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुद्धदेव भट्टाचार्य की अगुवाई वाले वाममोर्चा शासन का अंत कर बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई थी।

उनके निधन की सूचना सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर छा गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, 'मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts