पति के साथ बाइक पर जा रही महिला के साथ-छेड़छाड़
विरोध पर धारदार हथियार से हमला, महिला की हालत गंभीर
मेरठ । थाना लिसाड़ी गेट अपराधों को गढ़ बनता जा रहा है। खास तौर पर महिला को सुरक्षित निकलना दुश्वार हो गया है। एक मामला प्रकाश में आया है। जहां पर पति के साथ बाइक पर जा रही एक महिला के मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का पति उसे थाने लेकर पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
महिला शनिवार शाम को अपने पति के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। शनिवार देर रात पति पत्नी घर लोट रहे थे। जब पति बाइक लेकर अपनी गली में पहुंचा तभी गली के ही रहने वाले चार मनचलों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी।महिला के पति ने बाइक रोककर आरोपियों का विरोध किया तो आरोपी मनचलों ने महिला के पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला पति को बचाने दौड़ी तो आरोपी मनचलों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का पति उसे थाने लेकर पहुंचा जहां से पुलिस ने महिला को उपचार के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
No comments:
Post a Comment