यज्ञ के साथ आरंभ हुआ नए सत्र का आरंभ 

 मेरठ।  कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सत्र 2024-25 की शुरुआत पवित्र यज्ञ एवं हवन के आयोजन के साथ किया गया। 

वेद मंत्रों की ध्वनि से महाविद्यालय गुंजायमान रहा। यज्ञ में मुख्य यज्ञमान प्राचार्या डॉ. अलका चौधरी रही तथा यज्ञ अनुष्ठान संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. अर्चना प्रिय आर्य द्वारा संपन्न कराया गया।  यज्ञ में समस्त शिक्षिका वर्ग, ऑफिस स्टाफ एवं चतुर्थ कर्मचारीयों द्वारा आहुतियां प्रदान की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी ने अपने संबोधन में प्रवक्ता वर्ग समेत सभी का नए सत्र में स्वागत किया तथा पिछले सत्र के सफल संचालन हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इससे सकारात्मकता आती है इसीलिए सत्र प्रारंभ के अवसर पर इससे बेहतर आयोजन नहीं किया जा सकता तथा भविष्य में भी सबको सकारात्मकता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts