बेटी के साथ पिता ने मौत को लगाया गले 

मेरठ।  गुरूवार को थाना दौराला क्षेत्र के चिंदौडी गांव में  एक पिता ने अपने बेटी के साथ जहर का सेवन कर मौत को गले लगा दिया। जिस समय दोनो ने जहर का सेवन किया उस समय घर पर कोई नहीं था। गंभीर हाल्त में दोनो को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

सरधना रोड गांव चिरौडी निवासी अपने पत्नी व दो बेटो व तीन बेटियों के साथ रहता था। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। लेकिन उससे से भी परिवार का खर्चा नहीं चल पा रहा था। गुरूवार को जोगिन्द्र की पत्नी मजदूरी करने के लिए गये थे। घर पर जोगिंदर ओर उसकी 17 साल की बेटी खुशी थी। दोपहर के समय दोनो ने जहर का सेवन कर  लिया। थाेड़ी देर में दोनो की हालत बिगड़ने लगी। आसपास के लोगों ने दोनो को एसडीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। बाप बेटी की मौत की खबर जैसे ही थाना पुलिस को लगी आनन फानन में पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया। 

लोगों का कहना है कि गरीब से तंग आकर पिता ओर पुत्री ने जहर खा लिया था जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वही इंस्पेक्टर उतम सिंह राठौर का कहना है कि। दोनों का जहर खाने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है दोनों की मौत हो चुकी है दोनों के शव को मोर्चरी के लिए भिजवाया जा रहा है।पिता, बेटी ने यह कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts