चचेरी बहन से बात करने से रोकने के लिए गंवानी पड़ी कृष्णा को जान  

मृतक की बहन को गांव का युवक कर रहा था परेशान , घर का इकलौता था चिराग 

मेरठ। शुक्रवार को सरधना भमौरी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में जो जानकारी सामने आयी है। मृतक युवक की चचेरी बहन को गांव का एक युवक परेशान कर रहा था। जिसका विरोध बार-बार मृतक करता था।बौखलाकर युवक ने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम देते हुए युवक की कनपटी पर दो गोली दाग कर घर के इकलौत चिराग को मौत की नींद सुला दिया।   आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं।पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। 

बतादें  भमौरी गांव के 21 साल के कृष्णा सोम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। गांव का मोहित कृष्णा की चचेरी बहन को परेशान कर रहा था। कृष्णा इस बात का बार -बार विरोध करता था।  मोहित नहीं माना इसी से बौखलाकर उसने दोस्त सौरभ संग मिलकर कृष्णा को गोली मार दी। घायल कृष्णा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।कृष्णा सोम शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे गांधी आश्रम के सामने हाते में बैठा था। उसी समय उसके पास मोहित और सौरभ दोनों आए। तीनों में किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद कृष्णा जाने लगा। तभी मोहित, सौरभ ने उसका पीछा किया। कृष्णा एक दुकान पर कुछ सामान लेने के बाद लौटने लगा। तब अभय के मकान के सामने पहुंचने पर पीछा करने वाले मोहित, सौरभ ने उसे वहीं गोली मार दी।दोनों ने कृष्णा की कनपटी में एक-एक कर दो गोली मारी। गोली लगने से घायल कृष्णा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। ये देखकर मोहित, सौरभ दोनों मौके से तुरंत फरार हो गए। जल्दबाजी में उनकी चप्पल वहीं छूट गई। खून से लथपथ कृष्णा को परिवार के लोग उठाकर सीएचसी ले गए, यहां से उपचार कराने के बाद जिला अस्पताल लाए। यहां से आनंद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां पर जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक कृष्णा के पिता जयसिंह ने बताया- कृष्णा मेरा अकेला बेटा था। वो इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद खेती करता था। साथ-साथ कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कोचिंग कर रहा था। मोहित मेरी भतीीजी, कृष्णा की चचेरी बहन से मोबाइल पर बात करता है। यह बात कृष्णा को पता चली तो उसने इसका विरोध किया था। वो कई बार मोहित से मना कर चुका था कि वो बहन से बात न करे। लेकिन, वो नहीं मानता था। इसी बात पर पहले भी दोनों का विवाद हो चुका था। आज मोहित, सौरभ ने मेरा बेटा मुझसे छीन लिया।

कृष्णा के पिता जयसिंह ने बताया- मोहित, सौरभ ने पहले भी कृष्णा पर हमला किया था। तब हमने सौरभ के पिता विक्रम से शिकायत की थी। उस समय उसके घरवालों ने भरोसा दिलाया था कि दोबारा से ये लोग ऐसा नहीं करेंगे, मोहित भी बातचीत नहीं करेगा। उसके बाद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। तब दोबारा मैंने विक्रम से शिकायत की थी। तब भी हमने उन दोनों युवकों से कुछ नहीं कहा। उसके बाद भी दोनों ने मेरे इकलौते बेटे की हत्या कर दी।एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts