अल्ट्रासाउंड की जांच कराने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई

स्टॉफ की कमी के चलते 35 मरीजों के बजाय अब हो रहे 15 मरीजों के अंट्रासांउड 

मेरठ। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच कराने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। पहले एक दिन में 30 से 35 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो रहे थे। अब 15 मरीजों के ही हो पा रहे हैं। मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए दो माह बाद की तारीख दी जा रही है।

 जिला अस्पताल में एक मशीन पर ही अल्ट्रासाउंड होते हैं। पहले एक दिन में 30 से 35 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे, लेकिन अब मुश्किल से 15 अल्ट्रासाउंड ही हो पा रहे हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए सुबह से दोपहर तक मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पहले एक दिन में 20 से 25 मरीजों को डेढ़ माह बाद की तारीख दी जा रही थी। अब अल्ट्रासाउंड कम होने से दो माह बाद की तारीख 15 मरीजों को ही दी जा रही है। इसका कारण बताया जा रहा है । अंट्रासाउंड करने जांच करने वाले चिकित्सक पर अधिक काम का दबाव होने के कारण समय नहीं दे पा रहे है। शासन स्तर नये चिकित्सक के आने के बाद समस्या का निदान निकल सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts