मेरठ के व्यापारी से दस लाख की ठगी करने वाले सहारनपुर आठ ठग गिरफ्तार
खुदाई में मिले सोने के सिक्के दिखाकर नकली सिक्के देकर करते थे ठगी
सहारनपुर /मेरठ । मेरठ के एक व्यापारी संजय सैनी से दस लाख की ठगी करने वाले 8 बंगाल के ठगों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे़ गये अभियुक्त खुदाई में मिले सोने के सिक्के के स्थान पर नकली सिक्के देकर ठगी करती थे। पूरा गैंग बंगाल से आपरेट हो रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 577 नकली सिक्के बरामद किए हैं। हर बार ठगों को बदलकर व्यापारियों से ठगी की जाती थी। पश्चिमी बंगाल में बैठा ठग फोन पर व्यापारियों से बात कर डील फाइनल करता था।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मेरठ के रहने वाले संजय सैनी ने सहारनपुर के थाना जनकपुरी में आकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज मुकदमे में बताया गया था कि कुछ अज्ञात ठगों ने उन्हें सोने के असली सिक्के बताकर नकली सिक्के दे दिए। जिसकी एवज में 25 लाख रुपए दिए गए।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जाल बिछाया और पश्चिमी बंगाल के रहने वाले 8 आरोपियों मृत्युंजल, सोमनाथ दत्त, किरन मिद्धा, शेख रफीकुल इस्लाम, इस्माईल शेख उर्फ सागर, सौरभ सैनी, राकेश सैनी, शेख खैरुल को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो सहारनपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को सहारनपुर के खुर्द गांव से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पश्चिमी बंगाल में बैठा उनका साथी फोन पर खुदाई में सिक्के मिलने के बात करके व्यापारयों को फंसाता था। जब व्यापारी से पॉजिटिव रिपांस आता था तो वो सहारनपुर में रहने वाले अपने साथियों को व्यापारियों के पास भेज देता था। ठग व्यापारी को पहले एक सिक्का असली देता था, सैंपल के तौर पर। जब व्यापारी संतुष्ट हो जाता था और बाजार में उसे बेच देता था। ठग व्यापारियों से ओर सिक्के होने की बात करता था। आरोपी व्यापारी को अपने साथ ले जाते और उसे सिक्के थमा देते थे और पेमेंट लेते थे।
आरोपियों ने बताया कि वो अपना काम इतनी सफाई से करते थे कि उन्हें आज तक पुलिस नहीं पकड़ सकी। आरोपी सहारनपुर में सौरभ और राकेश के घर पर रहते थे। सौरभ और राकेश भी व्यापारियों से सिक्का बिकाने में ठगों की मदद करते थे। आरोपियों ने बताया कि मेरठ के एक ओर व्यापारी को ठगना था। लेकिन तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
मेरठ का एक ओर व्यापारी था निशाने पर
पुलिस के अनुसार, पुलिस ने जब पीड़ित व्यापारी से मोबाइल फोन नंबर लिया। उसको ट्रेस किया और कॉल डिटेल निकलवाई तो कई नंबर सामने आए। जिसमें से एक मेरठ के व्यापारी का था। जिस पर पुलिस ने बात की तो व्यापारी ने सिक्के को लेकर बात बताई। व्यापारी ने बताया कि कुछ युवक उसको सोने के सिक्के बेचने के लिए आने वाले हैं। तभी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment