दुत्साहस
पुराकाजी जा रहे मॉ-बेटे पर दुल्हैडा के पास गोलियों हमला
गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती ,जांच में जुटी पुलिस
मेरठ। बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हो चुके है। रविवार को अपने बेटे से मिलने के लिए अपने बेटे के साथ पुरकाजी मिलने से रही महिला व उसके पुत्र पर हमलावरों दुल्हैडा सड़क पर गाेलियों से हमला कर दिया। जिसमें महिला व उसका पुत्र गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाेंं को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
घटना रविवार की दोपहर की है। मूल रूप से खतौली निवासी प्रियंका गंगानगर में रहती है। उसका छोटा बेटा गुरूकुल मेंं पढ़ रहा है।रविवार को अपने बेटे के साथ बाइक से गुरूकुल जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी दुल्हैडा के पास पहुंची तभी दो बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों दोनो राेका बाइक के रूकते ही उन्होंने हाथापाई आरंभ कर दी। तभी इसके बाद दोनो ने हथियारों ने गोली चलानी आरंभ कर दी। एक गोली प्रियका के सिर में जा लगी। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। ्
दोनाे हमलावरों ने दोनो पर तांबड़तोड़ गोलियां बरसानी आरंभ कर दी । गोली लगने के बाद बेटा अपनी मॉ को देखकर भागते हुए ग्रामीणों के पास पहुंचा। उसने ग्रामीणों से मदद मांगी। आनन फानन में प्रियंका को एसडीएस होस्पिटल में भर्ती कराया गया। वही जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। फोरसिंक टीम ने मौके से जांच के लिये नमून लिए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले ।
एसपी सिटी व थाना दौराला पुलिस अस्पताल पहुंचे। वहां पर महिला को रो-रोकर बुरा हाल था। वह रोते हुए कह रही थी रही उसके छोटे-छोटे बच्चे है। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने प्रियंका का ढाढस बढ़ाते हुए कहा कुछ नहीं हुआ है। वही ठीक हो जाएगी। शुरूआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का निकल कर सामने आ रहे है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
कल से कावंड़ होनी है आरंभ ऐसे समय चौकसी के बाद हुआ हमला
सोमवार से कांवड यात्रा आरंभ हो रही है। पुलिस प्रशासन महकमा लगातार कांवड़ मार्ग पर तैयारी को लेकर जुटा है। इसके बाद भी बाइक सवार बदमाशों ने माॅ बेटे पर गोलियाें से हमला कर वारदात को अंजाम दिया है। इससे पता चलता है। बदमाशों के हौसले कितने बुंलद है।
No comments:
Post a Comment