पुलिस वार्षिक वालीवाल प्रतियोगिता शानदार समापन 

 ओवर ऑल चैम्पियन बनाा मेरठ जोन ,पुरूषों के साथ महिला ने छोडी छाप 

मेरठ। गुरूवार को 72वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीवाल कलस्टर (वालीबॉल, सेपक टकरा) (महिला/पुरूष) एवं प्रथम हैण्डबाल कलस्टर(हैण्डबॉल, बास्केटबॉल) (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2024 का समापन हुआ। मुख्य अतिथि ध्रुवकान्त ठाकुर, अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ, के द्वारा विधिवत समापन की घोषणा की गई। 

इस दौरान नचिकेता झा, आयोजन सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, डा. विपिन ताडा, सह-आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, आयुष विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, राघवेन्द्र कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स, अनित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध,  शुचिता सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स,  हरपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन मेरठ, अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण एवं समस्त टीम मैनेजर/खिलाडी उपस्थित रहे।

वालीबाल प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया।तृतीय स्थान प्रयागराज जोन ने प्राप्त किया।महिला वर्ग में प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान प्रयागराज जोन ने प्राप्त किया।तृतीय स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया।बास्केटबाल प्रतियोगिता़  में पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान प्रयागराज जोन ने प्राप्त किया।तृतीय स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में मेरठ पहले स्थान पर दूसरे स्थान आगरा जोन, तीसरे स्थान पर लखनऊ जोन रहा। हैण्डबॉल प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में मेरठ जोन प्रथम , दूसरे पर लखनऊ , तीसरे स्थान पर बरेली जोन रहा। जबकि महिला वर्ग में मेरठ प्रथम, आगरा दूसरे व तीसरे स्थान पर लखनऊ जोन रहा। सेपक टकरा प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पीएसी  पश्चिमी जोन दूसरा स्थान  पीएसी मध्य जोन ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर.प्रथम स्थान वाराणसी जोन ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान लखनऊ जोन ने प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts