द ब्लफ से प्रियंका चोपड़ा का लुक हुआ वायरल

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक के बाद एक कमाल के प्रोजेक्ट कर रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अटेंड करने के बाद उन्होंने फिर से काम शुरू कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 'द ब्लफ' के सेट से उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पीसी के लुक ने ही लोगों को हैरान कर दिया है।
फ्रैंक ई टावर्स की पीरियड एक्शन फिल्म द ब्लफ में प्रियंका चोपड़ा एक समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं। लीक हुई तस्वीरों में वह एक समुद्री डाकू जहाज पर एक सीक्वेंस के बीच में नजर आ रही हैं। वह ब्लैक स्पेगेटी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल भी अजीबोगरीब तरीके से कटवाए हैं और यह हेयरस्टाइल अब चर्चा का विषय बन गया है। इस रोल के लिए प्रियंका ने अपने लंबे बालों से अलग हेयरस्टाइल अपनाया है। उन्हें पहली बार मोहॉक के साथ देखा जा सकता है, जो 19वीं सदी के कैरिबियन समुद्री डाकू के रूप में उनके लुक को और निखार रहा है।
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही 'द ब्लफ' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'जी ले जरा' से भी बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts