मॉर्निग वॉक कर रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने लूटे कुंडल 

मेरठ। थााना रोहटा क्षेत्र के गगन एंक्लेव में बदमाशों ने सड़क पर जा रही एक महिला के कुंडल लूट कर फरार हो गये। महिला ने शोर मचा कर बदमाशों को पकड़ने के लिए कहा लेकिन कोई उसकी मदद करने के लिए नहीं पहुंचा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को तलाश करने में जुटी है। 

 एक महिला मोर्निग वाॅर पर निकली थी। इसी दौरान पीछे आए युवक ने महिला के कंधे पर हाथ रखते हुए उनके कान के कुंडल लूट कर फरार हो गया। जिस वक्त ये वाक्या हुआ उस समय सड़क पर कई लोग माॅर्निग वाक कर रहे। महिला ने अचानक हुई घटना के बाद बदमाशों को पकडने के लिए शेार मनाया लेकिन कोई आगे नहीं आया। जिसका फायदा उठा कर बदमाश वहां से फरार हो गये।  बदमाशों की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। घटना की जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को चैक किया। पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुटी है। 




No comments:

Post a Comment

Popular Posts