मेरठ के आयुष और अंश का राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन
मेरठ। सूरत गुजरात में मंगलवाार 23 से 30 जुलाई तक आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए जनपद के अंश (फारवर्ड ) और आयुष (गोलकीपर) का चयन हुआ है।
आयुष और अंश राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में दादर नगर हवेली का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षक भूपेश कुमार को मेरठ हॉकी संघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत त्यागी, शिवा भारद्वाज, ज्योति तालियान, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेन्द्र पाल सिंह, राष्ट्रीय अंपायर तजमुल जैदी, कपिल कांत, संदीप चौधरी, हरीश गौड शिव प्रकाश आदि ने शुभकामनाएं दीं हैं।
No comments:
Post a Comment