रसायन विक्रेताओं में छापेमारी से मचा हड़कंप 

बिना लाइसेंस रसायन बेचते दुकानों को किया सील 
 मेरठ। शनिवार को डीएम के आदेश पर कृषि रक्षा अधिकारी अमर पाल सिंह ने  विकास खंड हस्तिनापुर के उर्वरक/कीटनाशक रसायन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी का सघन अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाइसेंस रसायन बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील किया। 

 टीम ने ग्राम तारापुर मे उर्वरक/कीटनाशक के लाइसेंस के बिना बेचते हुए  मयंक  की दुकान मौके पर सील कर दी गई।  कीटनाशक/उर्वरक  विक्रेता  राजकुमार जैन की दुकान का निरीक्षण किया। राजकुमार जैन के पास उर्वरक/कीटनाशी लाइसेंस पाया गया। दुकान पर अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए तीन कीटनाशक नमूने आहरित किए, जो विश्लेषण हेतु राजकीय कीटनाशक प्रयोगशाला भेजे जा रहे है।विश्लेषण परिणाम में नमूने अमानक पाए जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। छापेमारी में ग्राम तारापुर में कुछ कीटनाशक विक्रेता दुकान बंद कर चले गए।उन सभी के कीटनाशक लाइसेंस निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।ग्राम बामनोली,विकास खंड हस्तिनापुर के कीटनाशक विक्रेता  भूपेंद्र सिंह की दुकान  "किसान खाद बीज भंडार"को अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts