जीटीबी स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 

 मेरठ। गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को  इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट की ओपनिंग प्रधानाचार्य, डॉ. कर्मेन्द्र सिंह द्वारा टॉस उछाल कर की गई।
पहला मैच गुरु गोविंद सिंह हाउस एवं महाराणा रंजीत सिंह हाउस के बीच हुआ जिसमें गुरु गोविंद सिंह हाउस विजेता रहा। उसके बाद दूसरा मैच भाई वीर सिंह एवं हरि सिंह नलवा हाउस के बीच खेला गया। मैच को रोमांचक मोड़ देते हुए हरि सिंह नलवा हॉउस ने मैच जीता। फाइनल मैच गुरू गोविंद सिंह हाउस एवं हरि सिंह नलवा हाउस के बीच मैच खेला गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने मैच को बड़ा ही रोमांचक ढंग से खेला जिसमें गुरु गोविंद सिंह हाउस दो एक से विजेता रहा। इस मैच में सबसे अच्छा प्रदान हर्ष पवार, अंपुल, अनिक चौधरी एवं देव वर्मा ने किया। प्रधानाचार्य द्वारा रेफरी सूरज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. कर्मेंद्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों  का उत्साहवर्धन किया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts