पति के अवैध सबंध का किया विरोध  तो पत्नी  के सिर में हथौडा मारकर उतारा मौत के घाट 

घटना को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार,जांच पड़ताल करने में जुटी पुलिस 

मेरठ। थाना ककंरखेडा क्षेत्र के लाला मौहम्मदपुर गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर पर हथौडा मारकर  हत्या कर थी। उसे शक था उसकी पत्नी के किसी अन्य से अवैध संबध है। घटना को अजांम देकर आरोपी पति फरार हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। 



 घटना मंगलवार सुबह की है।  लाला मोहम्मदपुर में मौसम अपनी पत्नी फरजाना और 6 बच्चों के साथ रहता है। मौसम-फरजाना की शादी 20 साल पहले हुई थी।  मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे के करीब पति, पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा मौसम ने गुस्से में घर में रखा हथौड़ा उठाया और गुस्से में पत्नी के सिर पर वार कर दिया।सिर पर हथौड़ा की चोट लगते ही फरजाना बुरी तरह घायल हो गई। उसके सिर से खून की धार फूट पड़ी। पास ही पड़ी चारपाई पर गिर पड़ी। खून इतना ज्यादा बहा कि कमरे से बहते हुए खून की धार बाहर आंगन तक बह निकली। पूरे घर में खून ही खून हो गया।जैसे ही बच्चों ने मां का खून बहता शरीर देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।महिला के 6 बच्चे हैं। बड़ी बेटी 15 साल की है। बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पति मौके से फरार हो गया। वहीं बच्चों की चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। देखा तो खून से लथपथ फरजाना पड़ी थी। तभी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ शुचिता सिंह सहित अन्य फोर्स पहुंची। साथ ही फाेरेंसिक टीम भी पहुंची हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला के पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी फरजाना को हो चुकी थी। वो अक्सर पति को इस दूसरी महिला से संबंध रखने से रोकती थी। लेकिन मौसम नहीं सुनता था। पिछले 15 दिनों से पति, पत्नी में इसी अवैध संबंध को लेकर कलह मची थी। मंगलवार सुबह फिर दोनों में दूसरी महिला को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पति ने नाराज होकर पत्नी पर वार कर दिया।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि महिला के सिर पर वार करके उसकी हत्या की गई है। मौके पर पुलिस पहुंची है मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts