देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा तो बालकोनी से कूद गई दो युवतियां 

अमृतसर,एजेंसी। अमृतसर के एक होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस रेड करने पहुंची तो यहां काम करने वाली दो लड़कियां छत से कूद गईं। थाईलैंड की रहने वाली यह दोनों लड़कियां होटल के अंदर ही संचालित स्पा सेंटर में काम करती थीं। इस घटना में गंभीर रूप से घायल इन लड़कियों को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमृतसर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को बस स्टैंड के पास होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने होटल में रेड किया। जैसे ही पुलिस होटल के गेट पर पहुंची, पता चला कि होटल में काम करने वाली दो विदेशी लड़कियों ने होटल के पिछले हिस्से में छत से कूद कर भागने की कोशिश की है। इस कोशिश में वह दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गई हैं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल होटल के पीछे वाले हिस्से में जाकर दोनों लड़कियों को हिरासत में लिया और इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से तीन अन्य विदेशी लड़कियों के अलावा एक युवक को हिरासत में लिया है।  फिलहाल इन दोनों का इलाज पुलिस की निगरानी में हो रहा है।

अमृतसर के थाना ए डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि पुख्ता इनपुट के आधार पर छापेमारी हुई थी।अब पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि इस धंधे में कितने लोग शामिल हैं और इनका नेटवर्क कैसे ऑपरेट होता है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts