धीमी आवाज में बात नहीं की तो मार दी गोली 

घायल अस्पताल में जिंदगी ओर मौत से लड़ रहा

मेरठ।थाना सिविल लाइन क्षेत्र की चर्च कालोनी में ऊची आवाज में बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे के पेट में गोली मार दी । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है। 

 चर्च कॉलोनी निवासी वेनरिक रात के समय ऊंची आवाज में बात कर रहा था। तभी वही से माइकल गुजर। उसने वेनरिक से फोन पर धीमी आवाज में बात करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गयी। वेनरिक एनपीएस स्कूल में स्पोर्टर्स टीचर है। तभी माइकल अपने घर गया और वहां से हथियार लेकर आया और वेनेरिक पर गोली चला दी। गोली वेनेरिक की पीठ में लगी। वेनेरिक मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर कालोनी में हल्ला मच गया। घरवाले फौरन घायल वेनेरिक को अस्पताल लेकर गए। वहां उसको इलाज दिया गया।सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि माइकल, वेनेरिक दोनों पड़ोसी हैं। पहले भी इनका झगड़ा हुआ है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में हैं। तीन टीमें लगाकर उसको ढूंढ़ा जा रहा है। घायल का रात ऑपरेशन हुआ है अब हालत स्थिर है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts