पुलिस कस्टडी से जेल चुंगी से भागे 3 बाल कैदी, एक पकड़ा गया 

शामली पुलिस बच्चा जेल में दाखिल करने ला रही थी, होमगार्ड और सिपाही सस्पेंड

मेरठ। शुक्रवार को पुलिस हिरासत से 3 नाबालिग कैदी फरार हो गए हैं। तीनों कैदियों को शामली पुलिस मेरठ में पेशी के लिए ला रही थी। तभी रास्ते में ये कैदी फरार हो गए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस से लेकर अन्य पुलिस फोर्स कैदियों की खोज में लगी है।

तीनों कैदियों को मेरठ कचहरी में पेशी के लिए लाया जा रहा था। सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने बताया- तीन नाबालिग कैदी को शामली से मेरठ कचहरी में पेशी के लिए लाया गया था। शामली से एक होमगार्ड और एक सिपाही इनको लेकर आ रहे थे। तभी कैदी जेलचुंगी से फरार हो गए हैं।

फौरन सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना पुलिस एक्टिव हुई और एक बाल अपचारी को बरामद भी कर लिया है। लेकिन दो अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। ताकि उनको पकड़ा जा सके।

शामली एसपी ने बताया- कोतवाली के गांव कुड़ाना में चोरी की घटना में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। ये तीनों नाबालिग थे। अभियुक्तों के खिलाफ भी अभियोग दर्ज किया गया है। प्रकरण में संबंधित पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया-शामली थाना पुलिस ने गुरुवार को चोरी के मामले में 3 बाल अपचारियों को अरेस्ट किया था। इन तीनों को मेरठ बच्चा जेल में दाखिल करने के लिए शुक्रवार को लाया जा रहा था। तभी जेलचुंगी के पास काफी जाम लगा हुआ था। उसी जाम का फायदा उठाकर तीनों बाल अपचारी मौके से फरार हो गए हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts