ऋतिक रोशन ने शुरू किया 'वॉर 2' का दूसरा शेड्यूल
मुंबई । सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ब्लॉबस्टर हिट रही। फैंस को फिल्म के सीक्वल का इंतजार बेसब्री से है। 'वॉर 2' को लेकर अपडेट सामने आ गई है। ऋतिक रोशन ने फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू कर दिया है।
इस फिल्म में ऋतिक के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। सूत्रों ने खुलासा किया है कि फिल्म का दूसरा शेड्यूल बेहद रोमांचक और एक्शन से भरपूर होगा और जल्द ही एनटीआर जूनियर भी शूटिंग से जुड़ेंगे, जिसमें नॉन-स्टॉप एक्शन सीक्वेंस होंगे। दोनों एक्टर्स ने पहले शेड्यूल में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देने के लिए खूब मेहनत की थी, दूसरे शेड्यूल में उन्हें और भी ज्यादा मेहनत करनी होगी।''
'वॉर 2' का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ही फिल्म में रॉ एजेंट के रोल में नजर आएंगे। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया भट्ट भी कैमियो रोल में दिखाई देंगी।


No comments:
Post a Comment