असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 अधिक की मौत
गुवाहाटी (एजेंसी)।
असम के नगांव जिले में बाढ़ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वर्तमान समय में 14.39 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। राज्य में बाढ़ के कारण अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि 20612 बच्चे समेत 79,000 लोग अभी भी नगांव के प्रभावित क्षेत्रों में रहने को मजबूर हैं। नगांव में बाढ़ की स्थिति पर बात करते हुए स्थानीय लोगों ने अपना अनुभव साझा किया।
स्थानीय निवासी रीता साहनी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक छोटे से टेंट में रहने को मजबूर है। वह पिछले 10 दिनों से इस टेंट में रह रही है। उन्होंने आगे कहा, "घर के भीतर अभी भी पानी भरा हुआ है। हम वहां नहीं जा सकते हैं। जब घर में पानी घुसा, तब हम घर का कोई भी समान बाहर नहीं निकाल सके। बारिश जारी है। हमें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एक अन्य निवासी एम चौहान ने कहा कि बाढ़ में खाना, बर्तन, कपड़े सबकुछ नष्ट हो गए। हमारा 15 सदस्यों का परिवार है और हम यहीं रहते हैं। बाढ़ के समय हमें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाढ़ की स्थिति पर बात करते हुए कालीपद दास ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि वे अपने घर में वापस कब जा पाएंगे।
No comments:
Post a Comment