माशूका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली 

 दोनो के शव किचन में मिले, रात के समय प्रेमिका से मिलने के गया था 

 युवक के परिजनों ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाया

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के पचगांव पटटी में बीती रात को प्रेमिका से मिलने के उस घर पर गये प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनो के शव किचन में मिले। घटना की जानकारी मिलनेे के बाद थाना पुलिस व एसपी देहात कमलेश बहादुर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनो के शवों को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। वही युवक के परिजन ऑनर कीलिंग का आरोप लगा रहे है। 

घटना बीती देर रात की है। मनीष नाम का युवक अपनी प्रेमिका के विधि के पचगांव पटटी घर रात को पहुंचा। उस समय दोनों भाई छत पर सोए थे। पापा बरामदे में और मैं कमरे में अंदर सोई थी।तभी विधि की छोटी बहन दीपा की आंख खुली तो वह वह पानी पीने के लिए रसोई में पहुंची तो वहां मनीष व दीपा  मौजूद थे। मनीष ने विधि के कनपटी पर तमंचा तान रखा था। इससे पहले कि मैं किसी को जगा पाती। मनीष ने गोली चला दी। तभी गोली की आवाज सुनकर पापा और भाई रसोई की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन वहां मनीष के हाथ में तमंचा देखकर पीछे हट गए। इसके बाद मनीष ने अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर खुद को भी गोली मार ली।गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गये। वह कमरे की ओर दौडे़ देखा तो रसोई विधि व मनीष के शव खून से लथपथ पड़े है। घटना जानकारी विधि के चाचा के लड़के ने पुलिस दी। एक साथ दो की हत्या से थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में थाना पुलिस एसपी देहात कमलेश बहादुर मौके पर पहुंचे। फोरेसिंक टीम केा बुलाया गया। किचन से मनीष द्वारा प्रयोग किया तमंचा भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मनीष और विधि के मोबाइल फोन रिकवर कर लिए ।पुलिस ने दोनो के शवों को पीएम के लिए भेज दिया। क्राइम स्पॉट पर पहुंचे एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ नवीना शुक्ला, एसओ संजय द्विवेदी ने जांच-पड़ताल की। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पड़ोसियों से पूछताछ की गई है। 

मनीष पुत्र श्रीचंद मेडिकल स्टोर चलाता है। तीन घर छोड़ विधि का घर है। मनीष और विधि का तीन साल से   प्रेम प्रसंग चल  रहा था। मनीष की 15 जुलाई को गोलाबढ़ में शादी होनी थी। जिससे वह खुश नहीं था। 

विधि के परिजनों की मानें- तो युवक ने पहले बेटी को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। वहीं मनीष के घर वालों ने ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है।मनीष की मां विमला ने आरोप लगाते हुए कहा- विधि ने बेटे को दवाई लेने के बहाने बुलाया। इसके बाद विधि के घर वालों ने बेटे मनीष और अपनी लड़की विधि दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक- विधि की कनपटी पर लेफ्ट साइड सटाकर गोली मारी गई, जो आरपार हो गई। रसोई में गोली मिली है। लड़के के दाएं ओर कनपटी पर गोली लगी है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह का कहना है कि रात 2.30 बजे 112 नंबर पर मृतक युवती के चाचा के बेटे ने वारदात की सूचना दी। रात को ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। तो देखा रसोई में युवक, युवती दोनों के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे। वहीं पर तमंचा भी मिला है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और नमूने लिए हैं। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अभी किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

दोनों कहीं भागना चाहते थे

एसओ संजय द्विवेदी का कहना है कि विधि और मनीष कहीं भागना चाहते थे। आशंका है कि लड़की ने भागने से इंकार कर दिया होगा इसलिए प्रेमी ने पहले खुद को गोली मारी फिर खुद सुसाइड कर लिया। फिलहाल, हर एक पहलू पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

मोबाइल से खुलेगा राज 

 पुलिस ने दोनो के मोबाइल को अपने कब्जे में लिया है। मोबाइल का लॉक खोलने के बाद ही इस राज से पर्दा उठ पाएगा। क्या विधि ने मनीष को अपने घर पर बुलाया था या मनीष अपनी मर्जी से विधि के घर पर गया था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts