बैंक कर्मी को लूट कर भागने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
मेरठ। शुक्रवार देर रात थाना लोहिया नगर क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे बैंक कर्मचारी को बदमाशों ने लूटने के बाद गोली मार दी। गोली लगने से बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बैंक कर्मचारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को पुलिस को घेरने के बाद भुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
परतापुर के रहने वाले जयप्रकाश बैंक कर्मचारी है। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश शुक्रवार देर रात करीब एक बजे अपनी मोटरसाइकिल से लोहिया नगर होते हुए परतापुर जा रहे थे। जब बैंक कर्मी जयप्रकाश लोहिया नगर क्षेत्र के गांव चंदौडी के निकट पहुंचे। तभी उन्हें तीन बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने बैंक कर्मी जयप्रकाश से 10 हजार 300 रुपए लूट लिए। बैंक कर्मी से लूट के बाद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
बैंक कर्मी के हाथ में गोली लगने से बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर लोहिया नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल बैंक कर्मचारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इधर पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए जागृति विहार पहुंची। जहां पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश बुरी तरह घायल हो गए। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है।
बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़
दूसरी तरफ पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित जागृति विहार पहुंच गई। जहां पुलिस और भाग रहे बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।जवाबी फायरिंग में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले बदमाश अमन पुत्र अकरम और शमी पुत्र नियम पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।वहीं मौके का फायदा उठाकर बदमाशों का एक साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बदमाशों को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया है और उनके आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।वहीं पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बाइक सहित एक तमंचा, लूटी हुई रकम बरामद की है।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फरार बदमाश को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment