औरों में कहां दम था का टीजर जारी

मुंबई। अजय देवगन हिन्दी सिनेमा के बेहतरीन अदाकारों में शामिल किए जाते हैं। उनकी सक्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है। अब अजय के प्रशंसकों को एक और सौगात मिलने वाली है। अजय फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आएंगे, जिसमें उनकी जोड़ी उनकी फेवरेट को-स्टार तब्बू के साथ बनी है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
'औरों में कहां दम था' का टीजर सामने आ गया। इसे अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी। यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों का रुख करेगी। फिल्म पहले 26 अप्रैल को रिलीज होनी थी। अजय ने इससे पहले आज ही फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था। फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे हैं। यह अजय और नीरज की साथ में पहली फिल्म है। टीजर में अजय और तब्बू का खास अंदाज देखने को मिला। फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाते हैं। जल्द ही ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
काम की बात करें तो अजय देवगन सिंघम 3 उर्फ सिंघम अगेन में नजर आएंगे। सिंघम 3 सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म में न केवल अजय देवगन सिंघम के रूप में वापस आ रहे हैं, बल्कि यह रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार की वापसी का भी प्रतीक है। इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं और दीपिका पादुकोण के रूप में पहली महिला सिंघम दिखाई देंगी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ को भी पुलिस यूनिवर्स में पेश किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts