पेट्रोल डीजल के बाद अब सीएनजी हुई महंगी

नई दिल्ली (एजेंसी)। महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमते बढ़ने के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम बढ़ गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। सीएनजी के दाम में एक रुपए प्रतिकिलो की बढ़ोतरी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।
देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी 74.09 प्रति किलोग्राम में बिक रही थी। अब एक रुपए की बढ़ोतरी के साथ 75.09 प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुग्राम में सीएनजी के दाम नहीं बढ़े हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 78.70 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर सीएनजी के दाम 79.70 रुपए प्रति किलो में हो गया। व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को भी इस मूल्य वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। उनके उत्पादों और सेवाओं की लागत बढ़ेगी, जिससे उनका लाभ मार्जिन कम हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts