सुभासपा ने प्रदेश कार्यकारिणी को किया भंग

 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अरविंद ने लिया फैसला
बलिया (एजेंसी)।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अपनी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, पश्चिमांचल के प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा, ब्लाक की मुख्य इकाई के साथ सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts