बकरीद पर गोवंश की कुर्बानी एक  को किया गिरफ्तार

आरोपी का परिवार घर छोड़कर फरार, पुलिस ने गोवंश का अवशेष और मीट बरामद किया

मेरठ। तमाम रोकथाम के बाद गोकशी पर लगाम लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है। बीती रात बकरीद पर थाना लिसाड़ी गेट के मेवगढ़ी में गोवंश की कुर्बानी देने का मामला सामने आया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से गाय का अवशेष और मीट कब्जे में लिया है। गोवंश की कुर्बानी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस कुर्बानी की बात को नकारते करते हुए डेरी की आड़ में गोकशी बता रही है। 

मेवगढ़ी मजीद नगर में परवेज गाज़ी का मकान है। मकान में ही परवेज ने डेरी बनाई हुई है। डेरी में करीब 20 से 25 भैंस और गाय हैं। सोमवार को बकरीद होने के चलते परवेज ने अपने नौकर और परिवार के लोगों के साथ मिलकर डेरी में गोवंश की कुर्बानी कर दी। मुखबिर से गोवंश की कुर्बानी की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और परवेज को गिरफ्तार करते हुए मौके से गोवंश के अवशेष सहित मीट बरामद कर लिया। पुलिस को देखकर परवेज का नौकर शाहिद और परिवार के लोग मौके से फरार हो गए।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को डेरी की आड़ में कटान की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मीट और अवशेष बरामद किए हैं। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मीट का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts