चार दिन से लापता युवक का शव निवाड़ी के असदपुर नागल के रजवाहे में मिला 

शरीर पर मिले चोट के निशान , हत्या की आशंका 

 मेरठ। थाना रोहटा के कैथवाडी गांव से चार दिन से लापता चल रहे युवक का शव माेदी नगर के निवाड़ी गांव के असदपुर नागल के रजवाहे से शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक के शरीर पर चाेट के निशान मिले है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद भी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी ।

कैथवाडी निवासी पिछले चार दिन से लापता चल रहा था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल  पा रहा थाा। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा था। शुक्रवार को मोदीनगर पुलिस को किसी ने सूचना दी कि असदपुर नागल के रजवाहे पर एक युवक का शव पड़ा है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थोड़ी देर में ही युवक की शिनाख्त 23 वर्षीय रजनीश निवासी गांव कैथवाड़ी थाना रोहटा जिला मेरठ के रुप में हो गई। मृतक चार दिन से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के शरीर चोट के निशान है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर युवक का शव रजवाहे में फेंका गया है।

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मृतक युवक चार दिन से लापता था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।






No comments:

Post a Comment

Popular Posts