मानसून की दूसरी बरसात में नगर निगम की पोल
शहर के कई इलाके हुए जलमग्न , दुकानों व मकानों में घुसा पानी
मेरठ। शनिवार को मासून की दूसरी बरसात ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। जो दावा कर रहा था। मानसून से पूर्व शहर के नालों की साफ सफाई कर दी जाएगी। करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बरसात के कारण शहर के कई स्थान पर जल भराव की स्थिति बन गयी। गडढो में गिरने से कई बाइक सवार चोटिल हो गये।
शनिवार सुबह दस बजे आसमान में काले बादल दिखाई देने आरंभ हो गये। थोडी देर में आसमान से तेज मूसलाधार बरसात होने लगी । बरसात के कारण लोगों ने ऊमस भी गर्मी में राहत की सांस ली। वहीं काफी लोगों के लिए आफत बन गयी। शहर के निचले ईलाके, लक्ष्मण पुरी, भूूमिया का पुल, वैली बाजार , खैरनगर , हापुड़ अडडा, भगत सिंह मार्केट , खैरनगर,अहमद रोड, शारदा रोड, घंटाघर, श्याम नगर समेत कई मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो गये। सड़को, गलियों में सिर्फ और पानी दिखाई दे रहा था। बरसात का पानी काफी दुकानों में घुस गया। जिससे वहां रखा माल खराब हो गया। जलभराव पर लोगों ने नगर निगम को जमकर कोसा उनका कहना थाा। कागजों में सिर्फ नालों की सफाई की गयी है। अगर हकीकत में काम होता तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने आरोप लगाया है सरकार के पैसों को हजम किया जा रहा है। उन्हें आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।
नाली न बनने से बनी जलभराव की स्थिति
नगर निगम ने गली मौहल्लाों में इंटर लाकिंग टायल तो लगा दी है। लेकिन साईड की नालियों को बंद कर दिया है। ऐसे जरा सी बरसात के कारण जलभराव की स्थिति आए दिन बनती जा रही है। इसक बारे में कई बार अधिकारियों से गुहार लगायी जा चुकी है। लेकिन स्थिति ढाक के तीन पात जैसे बनी हुई है।
ऊमस भरी गर्मी से लोगों ने ली राहत
बरसात के कारण ऊमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की है। शनिवार को हुई मूसलधार बरसात के कारण लोगों ने अपने मकानों की छत बरसात का मजा लिया। बच्चों से लेकर बडे बरसात के पानी में नहाते नजर आए
No comments:
Post a Comment