सुनीता हत्याकांड का पर्दाफाश ,आर्मी से रिटायर भाई ने की बहन की हत्या
भांजी के भागने में उसे बहन देती थी ताना
मेरठ। ब्रहमपुरी क्षेत्र में गत 21 जून को हुए संगीता हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में संगीता का कातिल उसका सगा भाई निकला। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड उपेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी उपेंद्र मिश्रा ने पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं। गुरुवार को उसे मीडिया के सामने पेश किया। जहां से उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के अमाऊ जासरपुर गांव निवासी राधे श्याम मिश्रा ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर की गली नंबर दो में रहते हैं। वह बागपत रोड स्थित कैलाश अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन हैं। 21 जून, शुक्रवार रात को राधे श्याम की पत्नी सुनीता मिश्रा घर पर थीं। राधे श्याम हॉस्पिटल में ड्यूटी कर रहे थे।शनिवार सुबह राधे श्याम घर पहुंचे, तो घर की स्थिति देख उनके होश उड़ गए। पत्नी सुनीता का शव नीचे पड़ा हुआ था। उसकी कनपटी पर दाएं तरफ गोली लगी थी। राधे श्याम की लाइसेंसी रिवाल्वर सुनीता के हाथ में रखी हुई थी। सिर पर भी चोट का निशान था। घर से बुलेट बाइक गायब थी, जो घर से कुछ दूर सड़क पर खड़ी मिली।क्राइम सीन पर पहुंची पुलिस को सुनीता हत्याकांड के पीछे का मोटिव पहले लूट लगा। क्योंकि सुनीता के घर का सामान बिखरा हुआ था। लॉकर खुला हुआ था। इसके बाद शक पति पर भी गया, क्योंकि गोली उसकी लाइसेंसी पिस्टल से चली थी। लेकिन, जांच-पड़ताल के बाद शक की सुई राधे श्याम से दूर हो गई।सुनीता हत्याकांड में पुलिस का शक बार-बार करीबियों पर ही जा रहा था। शक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सभी घर वालों से अलग पूछताछ की। राधे श्याम मिश्रा का बेटा गुरुग्राम में जॉब करता है और वहीं रहता है। बेटी भी सुल्तानपुर मामा के घर रहती है। मकान की ऊपरी मंजिल पर देवर परशुराम रहते हैं।पुलिस को शक था कि जिस प्रकार लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगी है। सुनीता के घर का दरवाजा अंदर से खुला था, जबकि पति के नाइट ड्यूटी पर जाने के बाद सुनीता दरवाजा बदं रखती थी। देर रात अगर कुंडी खोली गई तो यकीनन कोई परिचित आया होगा। सीसीटीवी के आधार पर सुनीता के छोटे भाई उपेंद्र मिश्रा को ट्रेस किया गया। दिल्ली में उपेंद्र की लोकेशन मिली। वहां हम गए तो पता चला कि वो सुल्तानपुर चला गया है। वहां से इसे डिटेन किया गया। सख्ती से पूछताछ के बाद उपेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उपेंद्र ने पुलिस को बताया- मैं एक्स आर्मी मैन हूं। 13 साल आर्मी में रहा हूं। दीदी के घर वालों ने मुझे बदनाम कर दिया। इसलिए मैंने दीदी की हत्या कर बदला ले लिया।दो साल पहले संगीता की बेटी आशी मिश्रा कहीं भाग गई थी। वो बरेली स्टेशन में मेरे साथ ही घर आ रही थी। तभी भाग गई थी। इसके बाद संगीता के घर वाले मुझ पर आरोप लगाते थे कि मेरी वजह से लड़की भाग गई थी। यह मेरी बेइज्जती जैसा था। मैं एक्स आर्मी मैन हूं। मुझे बेइज्जती पसंद नहीं आई।मैंने तभी सोच लिया था कि इसका बदला लूंगा। मैं दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता हूं। 20 जून को भी मेरी दीदी संगीता से बात हुई। तब मेरी कहासुनी हुई। मैंने ठान लिया था कि दीदी की हत्या करनी है। इसके लिए मैंने प्लानिंग की और फिर दिल्ली से मेरठ अपने दीदी के घर पहुंच गया।
ऐसे रचा हत्या का षड्यंत्र
उपेंद्र मिश्रा ने बताया- जीजा राधे श्याम को एक साल पहले 90 हजार रुपए उधार दिए थे। घटना से कुछ दिन पहले मैंने राधे श्याम को फोन कर पैसे मांगे, तो उसने इंकार कर दिया। इस बात का भी गुस्सा था। मैं रात 12 बजे संगीता के घर में पहुंच गया था।पहले उसे ईंट मारी। इसके बाद जीजा की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। फिर घर से सामान लूट लिया। मैंने ऐसा सीन क्रिएट किया, ताकि लगे लूट की वजह से हत्या की गई है। इस दौरान मुझे लगा कि जीजा को भी फंसाना है। इसलिए उनकी बुलेट लेकर भागा।लगभग 12.30 बजे मैं दिल्ली चुंगी पेट्रोल पंप तक गया। वहां बुलेट खड़ी कर मेट्रो प्लाजा पहुंच गया। यहां से ई-रिक्शा लेकर बेगमपुल गया। भैंसाली डिपो से दिल्ली के चला आया।
वारदात के अगले दिन राधे श्याम ने उपेंद्र को फोन कर बताया कि उसकी दीदी की हत्या हो गई है। इसके बाद जैसे ही वो मेरठ आया। रोने-बिलखने लगा। मॉर्च्युरी में उसने जीजा को गले लगाकर सांत्वना भी दी। अंतिम संस्कार के लिए सुल्तानपुर जाकर रुका। यहीं पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
No comments:
Post a Comment