यूपी में भाजपा को अस्सी में से 66 से 71 मिलने की उम्मीद 

5 एग्जिट पोल में एनडीए को 66 से 71 , सपा-कांग्रेस को 9 से 13; राजभर के बेटे को हारता दिखाया

लखनऊ,एजेंसी।  लोकसभा के सातवे चरण के चुनाव समाप्त होने के बाद अब चार जून को  लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव के बाद एग्जिट पोल आने आरंभ हो गये है।  5 एजेंसियों के एग्जिट पोल में यूपी की 80 में से 62 से 74 सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान लगाया है। इंडी गठबंधन को 9 से 13 सीटें मिल रही हैं।

अगर इन 5 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स यानी एवरेज की बात की जाए तो एनडीए को 66 से 71, इंडी गठबंधन को 9 से 13 और एक सीट अन्य को मिल रही है। एग्जिट पोल में 2014 जैसी मोदी लहर नजर आ रही है। अखिलेश और राहुल का गठबंधन असरदार नजर नहीं आया। मायावती एक बार फिर शून्य पर सिमट गई है।रिपब्लिक भारत (मैट्रिज) ने यूपी की 80 में 69 से 74 सीटें एनडीए को दी हैं। इंडी गठबंधन को 6 से 11 सीटें दी हैं। बसपा को एक भी सीट नहीं मिल रही। प्रदेश में एनडीए का वोट शेयर 50%, इंडी गठबंधन का 39% और अन्य दलों का 11% दिखाया है।जन की बात के मुताबिक, एनडीए को 68 से 74 सीटें, इंडी गठबंधन को 6-12 सीटें मिल रही हैं। सिर्फ भाजपा की बात करें तो उसे 64-70 सीटें दी है। सहयोगी दल अपना दल (एस) और रालोद को 2-2, सुभासपा को 1 सीटें मिलती दिख रही हैं। सपा को 5 से 11 और एक सीट कांग्रेस को मिल रही है।इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स के मुताबिक, एनडीए गठबंधन को 69 और इंडी गठबंधन को 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।टाइम्स नाऊ-वीएमआर के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 68-71 सीटें और सपा-कांग्रेस को 8-12 सीटें मिल सकती हैं।इंडिया टीवी के मुताबिक, एनडीए को 62-68 और सपा-कांग्रेस गठबंधन को 12-18 सीटें मिल रही हैं। पार्टीवार बात करें तो भाजपा को 58 से 64, अपना दल और रालोद को 2-2, कांग्रेस को 1 से 2 और सपा को 11 से 16 सीटें आने की उम्मीद है। ओमप्रकाश राजभर की पार्टी SBSP शून्य पर है। घोसी सीट से राजभर के बेटे अरविंद राजभर प्रत्याशी हैं।

बिना गठबंधन मायावती फिर शून्य पर

एग्जिट पोल में बसपा को सबसे बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। 2019 का चुनाव बसपा ने सपा गठबंधन के साथ लड़ा था। तब 10 सीटें जीती थीं। इस बार बसपा अकेले चुनाव लड़ रही थी। 5 एग्जिट पोल में बसपा को एक भी सीट नहीं मिलती दिख रही है। 2014 में भी बसपा ने अकेले चुनाव लड़ा था, उस वक्त भी बसपा को एक भी सीट नहीं मिली थी।इस चुनाव में सीट वाइज फायदा सपा को होता दिख रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा को सिर्फ मैनपुरी, मुरादाबाद, रामपुर, आजमगढ़, संभल सीटें मिली थीं। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में सपा को 12-18 सीटें मिल रही हैं।

एग्जिट पोल नतीजों में बदले तो योगी ताकतवर होंगे

एग्जिट पोल में एनडीए को 62 से 74 सीटें मिल रहीं हैं। जन की बात ने एग्जिट पोल में भाजपा को 64-70 सीटें दी है। इंडिया टीवी ने भाजपा को 58 से 64 सीटें दी हैं। अगर एग्जिट पोल नतीजे में बदलते हैं, तो यूपी के सीएम योगी का कद बढ़ जाएगा। योगी ने यूपी में सबसे ज्यादा 179 रैलियां की हैं।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts