गर्मी का प्रंचड रूप शुरू पारा 42 डिग्री पहुंचा 

गर्मी से बचने के लिए सिर और मुंह पर कपड़ा ढक कर निकल रहे लोग

मेरठ।जून की शरुआत में भीषण गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। शहर में सोमवार को  तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया । गर्मी से बचने के लिए लोग सिर और मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलने के लिए मजबूर हो गये। 

नौतपा में गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाया। बीते रविवार को भी अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। बीते 25 में को नौतपा शुरू हुआ है। तब से एक भी दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से काम नहीं हुआ।इस अवधि में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस यानी सीजन के अधिकतम बिंदु को स्पर्श कर गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आज भी तापमान में कोई गिरावट नहीं नजर आएगी। हालांकि सुबह और शाम हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिलेगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts