30 जून की रात 12 बजे से टोल की  लागू होंगी नई दरें

ट्रक और बसों पर बढ़ा पांच रुपये टोल टैक्स

मेरठ। सिवाया टोल प्लाजा पर छह व दस टायरा ट्रक के साथ बसों पर पांच रुपया टोल टैक्स बढ़ाने की अनुमति मिल गई है। 30 जून की मध्य रात्रि को नई दरें लागू कर दी जाएंगी। लोकल वाहन चालकों के साथ अन्य वाहन चालकों को इस बार वृद्धि से दूर रखा गया है।

प्रतिवर्ष टोल टैक्स में वृद्धि को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को टोल अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव भेजा जाता है। एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद 30 जून की मध्यरात्रि को नई दरों को लागू कर दिया जाता है। इस बार टोल अधिकारियों ने होलसेल प्राइज इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर के चलते केवल छह व 10 टायरा ट्रक और बसों पर टैक्स वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। टोल टैक्स वृद्धि से लोकल और अन्य वाहनों को दूर रखा गया।

बुधवार को एनएचएआई से टैक्स में वृद्धि को लेकर अनुमति मिल गई। ट्रकों व बसों पर लगने वाले टोल टैक्स में पांच रुपये की वृद्धि की गई है। अन्य वाहनों पर पुरानी दर लागू रहेगी। टोल टैक्स में वृद्धि न होने पर लोकल के वाहन चालकों ने राहत महसूस की। ट्रकों व बसों पर टैक्स में वृद्धि होने से महंगाई व किराया बढ़ने से आम जनता की जेब ढीली होगी।

ये होंगी दरें  

वाहन                                        दर                 लोकल  

  कार,जीप, वैन                         110                    25

एलसीवी, एलजीवी,मिनी बस        195               95

बस या ट्रक                                395               200

बहुधुरीय वाहन                            635             320

केवल बस व छह और 10 टायरा वाहनों के टोल टैक्स में पांच रुपये की वृद्धि की गई है। इसकी अनुमति प्राप्त हो गई है। 30 जून की मध्य रात्रि 12 बजे से नई दर लागू कर दी जाएंगी। इस बार लोकल वाहनों  शुल्क वृद्धि के दायरे में नहीं लिया गया। - बृजेश सिंह, टोल मेंटेनेंस अधिकारी

No comments:

Post a Comment

Popular Posts