जून के पहले दिन टूटा 16 साल का रिकार्ड, तापमान 43 डिग्री के पार
रविवार को गर्मी का कहर जारी , घरों में कैद होने को मजबूर लोग
मेरठ। जून के पहला दिन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के साथ हुआ। पिछले 16 साल में एक जून सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार शाम पांच बजे के करीब धूलभरी आंधी चली और आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश का इंतजार रहा। रविवार को सुबह से आसमान से आग ऊबलनी आरंभ हो गयी। लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गये।
शनिवार को जहां तापमान 43 डिग्री पर रहा । वही रविवार को मेरठ का तापमान 41 डिग्री पर रहा। हवा न चलने से गर्मी का असर काफी दिखाई दिया। इस साल गर्मी ने अभी तक पिछले सारे रिकार्ड केा तोड़ कर रख दिया है। वैज्ञानिक भी बढ़ते तापमान से परेशान है। हम आपकों पिछले 16 साल के आकंडों को बताने का प्रयास कर रहे है।
पिछले 16 सालों में एक जून का अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम
2009 39.6
2010 40.1
2011 38.4
2012 36.6
2013 38.7
2014 39
2015 38.1
2016 38.6
2017 37.7
2018 36.8
2019 38.7
2020 32.5
2021 38.9
2022 41
2023 33.4
2024 43.1
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वेस्ट यूपी में तीन जून तक हल्की बारिश के आसार हैं। अभी 24 से 48 घंटे तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस कारण से दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आएगी।
No comments:
Post a Comment