डॉगी एलेक्स के जन्मदिन पर कटेगा 11 किलो का केक 

 जश्न में पांच से अधिक लोग होंगे शामिल 

मेरठ। मेरठ के पशु प्रेमी डॉ. शमीम अहमद ने कुत्ते, बिल्ले और पक्षी आदि पाले हुए हैं। पशु प्रेम की हद यह कि वो अपने एलेक्स नाम के कुत्ते का 3 जून को जन्मदिन मनाएंगे। इसके लिए मेगा पार्टी रखी गई है। पार्टी में शामिल होने के लिए कनाडा से मेहमान आ रहे हैं। मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट देने की भी तैयारी की गई है।

मवाना रोड ट्रांसलेम कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के डायरेक्टर डॉ. शमीम अहमद कॉलेज प्रांगण में रहते हैं। उन्होंने पशु, पक्षियों के रहने के लिए विशेष व्यवस्था की हुई है। उनके पालतु कुत्ते एलेक्स का तीन जून को चौथा जन्मदिन मनाया जाना है। इसके लिए मेगा पार्टी की व्यवस्था की गई है।अनुमान है कि 500 से अधिक लोग पार्टी में शामिल होंगे। 11 किलो का केट काटा जाएगा। मेहमानों के लिए रिटर्न गिफ्ट भी रखा गया है। डॉ. शमीम अहमद के मुताबिक इस बार जन्मदिन में कनाडा से भी मेहमान आ रहे हैं।उन्होंने बताया कि कोरोना काल में उन्हें सड़क पर मरणासन्न हालत में विदेशी नस्ल का कुत्ता मिला था। जिसका उन्होंने अपने यहां लाकर उपचार किया। अब वह पूरी तरह ठीक है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts