सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन

नई दिल्ली (एजेंसी)।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। अतुल कुमार अंजान पिछले एक महीने से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
भारतीय वामपंथी राजनीति में उनका नाम काफ़ी चर्चित था। वह सामाजिक कार्याें में भी काफी सक्रिय रहे। किसानों और मजदूराें के लिये उनके किये गये कार्यो की वजह से राजनेताओं के बीच उनकी अलग पहचान रही है। अतुल अंजान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1977 में की। वह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। वह सबसे मुखर और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे, जिन्होंने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई राजनेताओं एवं बुद्धिजीवियों ने श्री अंजान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts