बृजभूषण के बेटे को टिकट देने से नाराज आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित सिंह ने दिया इस्तीफा 

मेरठ। ब‍्जभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट देने से नाराज होकर मेरठ में रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित सिंह जाखड़ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ कर रही है। वे राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से आहत थे। इसीलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

रोहित सिंह जाखड़ ने कहा है कि जो कौम का नहीं हो सकता, वह किसी का नहीं है। बृजभूषण शरण सिंह पर बेटियों की अस्मिता से खेलने का आरोप लगा था। उसके बाद भी भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट देकर अपना दोहरा चेहरा दिखा दिया। उनके लिए देश और देश का सम्मान पहले है। जो पार्टी देश की बेटियों का सम्मान नहीं कर सकती। उस पार्टी में उन्हें रहने का कोई अधिकार नहीं है।माना जा रहा है कि उनका यह कटाक्ष लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर है और वह लोकदल द्वारा भाजपा को समर्थन देने से नाराज हैं। लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित सिंह जाखड़ के बयान से प्रतीत हो रहा है कि वह राष्ट्रीय लोकदल द्वारा भाजपा को समर्थन देने से नाराज है और इसी के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है।

रोहित जाखड़ राष्ट्रीय लोकदल में एक ईमानदार छवि के नेता है और उनकी राष्ट्रीय लोकदल में मजबूत पकड़ थी। रोहित सिंह जाखड़ ने जयंत चौधरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उनका कहना है कि जो पार्टी देश की बेटियों का सम्मान नहीं कर सकती। वह उस पार्टी के लिए किसी भी कीमत पर काम नहीं करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts