युवक का शव मिलने से मचा हडकंप 

 हत्या की आंशका  शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा 

 मेरठ। थाना नौंचदी क्षेत्र के कैलाश पुरी के पास पुलिस चौकी के पास  शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप  मच गया।  आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

 शुक्रवार की दोपहर गढ़ सोहराब पुलिस चौकी स्थित आम्रपाली के पास एक युवक का शव मिला। लोगों को जैसे ही शव पर नजर पड़ी तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा लग रहा था। जैसे उसके साथ मारपीट के बाद हत्या की गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना नौंचदी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पहने कपड़ों की तलाशी ली गयी। लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। आसपास के लोगाें से मृतक के बारे में जानकारी ली गयी लेकिन कोई शिनाख्त नहीं करा पाया। पुलिस ने शव का पंचानामा भर पीएम के लिए भेज कर जांच पडताल आरंभ कर दी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts