संस्पेस समाप्त रायबरेली से राहुल गांधी लड़ेगे लोकसभा का चुनाव 

 अमेठी से किशाेरी लाल शर्मा उतरेंगे मैदान में , आज ही करेंगे दोनो नामांकन दाखिल 

अमेठी, एजेंसी। पिछले एक सप्ताह से रायबरेली व अमेठी में चुनाव लड‍़ने का संस्पेस शुक्रवार को समाप्त हो गया। राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लडे़गे जबकि अमेठी से किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस के टिकट से चुनाव लडेंगे। रायबरेली-अमेठी सीट पर नामांकन की आखिरी आज ही है। दोनों अपना नामांकन दाखिल कराने के लिए रवाना हो गये है। 

दोनो स्थानों के टिकटक के लिए गुरूवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में मंथन हुआ। कांग्रेस ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी मां सोनिया की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे।  प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। किशोरी लाल सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं।भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं।पहले कांग्रेस नेताओं ने राहुल के अमेठी और प्रियंका के रायबरेली से लड़ने की बात कही थी। हालांकि, प्रियंका चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुईं। रायबरेली-अमेठी सीट पर नामांकन की आखिरी आज ही है।राहुल दोपहर 12.30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ प्रियंका भी मौजूद रहेंगी। राहुल दिल्ली से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। वह 10.30 बजे अमेठी के फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

किशोरी लाल बोले- मेहनत से चुनाव लड़ूंगा

किशोरी लाल शर्मा ने कहा- मैं मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल, प्रियंका, सोनिया गांधी सभी का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को अपने पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि यहां मेहनत करूं। मैं 40 साल से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा हूं। मैंने राजीव गांधी के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts