अवतार सिंह भड़ाना ने साईकिल छोड़ थामा काग्रेस का  हाथ 

मेरठ से चुनाव लड़ने का सपा ने दिया था ऑफर
 मेरठ। मेरठ से 1999 में सांसद रहे अवतार सिंह भड़ाना ने सपा छोड़ हाथ का साथ थाम लिया है। अवतार सिंह भड़ाना ने आज हरियाणा में AICC के जर्नल सेकेट्री हरियाणा दीपक बावरिया से मुलाकात करते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। 
बता दें कि अवतार सिंह भड़ाना को 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पर्टी ने मेरठ से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अवतार भड़ाना को टिकट के लिए लखनऊ बुलाया था लेकिन अवतार भड़ाना ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। शनिवार को  उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली है।
अवतार सिंह भड़ाना हरियाणा के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रहे हैं। 4 बार सांसद रहे चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1991, 2004 और 2009 में फ़रीदाबाद लोकसभा और 1999 में मेरठ लोकसभा से जीत हासिल की है। वह लगातार 2014 और 2019 में कृष्ण पाल गुर्जर से हार गए थे। हरियाणा फरीदाबाद से ताल्लुक रखने वाले अवतार सिंह भड़ाना गुर्जर राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाते हैं।
भड़ाना ने फरीदाबाद और गुड़गांव लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवारों महेंद्र प्रताप सिंह तथा राज बब्बर के समर्थन में प्रचार करने की इच्छा जताई है। भड़ाना 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। इसके बाद भड़ाना ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव फरीदाबाद से लड़ा था, जिसमें उनकी हार हुई थी। बाद में भड़ाना ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का दामन थाम लिया और वर्ष 2022 में उन्होंने बतौर रालोद प्रत्याशी जेवर विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन वह हार गए। भड़ाना फरीदाबाद से तीन बार सांसद भी रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts