बेरहम पति ने पत्नी की पेचकस से घोंपकर उतारा मौत के घाट 

पेट व सीने पर किए तीस वार, पिता ने बहू के नाम कर दी थी जमीन 

 आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मेरठ। थाना भावनपुर क्षेत्र के जय भीम नगर में बीती रात को एक बेरहम व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पेचकस से घौंपकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के पेट व सीने पर तीस वार किए। आसपास के लाेगों को महिला की शोर के पता चला। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।  पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। 

मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर की दीपा की शादी करीब 10 साल पहले मवाना के ललित वर्मा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ललित दीपा के साथ भावनपुर स्थित जयभीमनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगा।ललित पेशे से निजी नर्सिंग होम की एम्बुलेंस चलाता है। उसके 2 बच्चे अंशुमन (7) और गुन्नू (6) हैं। बुधवार की  रात को ललित और दीपा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों शांत हो गए और सोने चले गए। रात के 2 बजे ललित उठा। इसके बाद अपनी पत्नी दीपा पर पेचकस से कई वार कर दिए। दीपा की मौके पर ही मौत हो गई।आसपास के लाेगों को दीपा के शोर मचाने पर पता चला। दीपा का शव आगंन में खून से लथपथ पड़ा था। लोगों  ने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। दीपा कमरे में खून से लथपथ पडी थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दीपा की मौत हो चुकी थी। ललित अपनी मृतक पत्नी के पास बैठा था।पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। मौके से वारदात में प्रयोग किए गये पेचकस को अपने कब्जे में ले लिया। 

लोगो ने बताया दोनों पति-पत्नी परिवार से अलग रहते थे। पति की इनकम ज्यादा नहीं थी। इसलिए पैसों को लेकर विवाद होता था। दीपा ललित से कोई और नौकरी करने के लिए कहती थी। पुलिस की अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि रुपयों की वजह से ललित दीपा से चिढ़ने लगा था। दोनों में आपसी विवाद काफी बढ़ गए थे। लेकिन झगड़ा तब और बढ़ गया जब ललित के पिता ने दीपा को कुछ रुपए दिए। कुछ जमीन भी दीपा के नाम पर की थी।

 मृतका के पिता प्रीतम ने बताया  दामाद गाड़ी चलाता है। बुधवार रात को वो ड्यूटी से घर आया। लड़की कमरे में सो रही थी। तभी उसने पेचकस मारकर हत्या कर दी। उसने अपने सुसरालियों को फोन करके कहा तुम्हारी लड़की का तुम्हारे दामाद ने मर्डर कर दिया है।

इसके बाद मेरे बेटे, बहन के घर गए। मेरे 6 बच्चे हैं 4 लड़की और 2 लड़के हैं। 2014 में दीपा की शादी की थी। मेरी काफी दिन से बेटी से बात नहीं हुई थी। पिछली बार जब बात हुई थी तब उसने यही कहा था कि दामाद उसके साथ मारपीट करता है।

दीपा के भाई अक्षत ने बताया- ललित सनकी टाइप का आदमी था। बहन से आए दिन झगड़ा करता था। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ता था। बिना बताए घर से कई-कई दिन गायब रहता था। हम लोगों ने उसे कई बार समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। हम लोगों से भी झगड़ा करके घर से भगा दिया था।

एसपी बोले

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया, ललित वर्मा नाम के युवक ने पत्नी की पेंचकस मारकर हत्या कर दी। पति को अरेस्ट कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में दोनों में आपसी विवाद की बात सामने आई है। आरोपी के पिता ने कुछ पैसे और जमीन पत्नी के नाम कर दी थी। इसकी वजह से दोनों में विवाद था। बाकी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts